ePaper

वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने स्वदेशी तेजस को उड़ाया

Updated at : 17 May 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने स्वदेशी तेजस को उड़ाया

बेंगलुरू: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने स्वदेश निर्मित हल्के लडाकू विमान तेजस को पहली बार उडाया और इसे वायुसेना में शामिल करने के लिए ‘‘अच्छा’ बताया खुद ही पायलट रहे राहा वायुसेना के पहले प्रमुख हैं जिन्होंने स्वदेश में डिजाइन और निर्मित तेजस से यहां एचएएल हवाई अड्डे से बेंगलुरु के […]

विज्ञापन

बेंगलुरू: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने स्वदेश निर्मित हल्के लडाकू विमान तेजस को पहली बार उडाया और इसे वायुसेना में शामिल करने के लिए ‘‘अच्छा’ बताया खुद ही पायलट रहे राहा वायुसेना के पहले प्रमुख हैं जिन्होंने स्वदेश में डिजाइन और निर्मित तेजस से यहां एचएएल हवाई अड्डे से बेंगलुरु के आकाश में करीब आधे घंटे तक उडान भरी. दो सीटों वाले ट्रेनर विमान में ग्रुप कैप्टन एम. रंगाचारी भी थे.

विमान को बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाले से राहा ने कहा, ‘‘तेजस में मेरी यह पहली उडान है. भारतीय वायुसेना के अभियानों में शामिल करने के लिए यह अच्छा विमान है.’ एचएएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विमान को उडाने में एयर चीफ मार्शल ने इसे पूरी तरह परखा. उन्होंने हवा से हवा तथा हवा से जमीन पर हमले को भी परखा.
उन्होंने रडार के उन्नत मोड और हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले साइट (एमचमडीएस) का आकलन भी किया. एचएएल ने कहा कि राहा ने विमान की उडान गुणवत्ता की प्रशंसा की और एलसीए कार्यक्रम को इस चरण तक पहुंचाने के लिए एचएएल की पूरी टीम और इसमें शामिल अन्य लोगों की प्रशंसा की.
एचएएल के सीएमडी टी. सुवर्ण राजू ने कहा, ‘‘वायुसेना प्रमुख की तरफ से यह हौसला बढाने का कदम था जो हमारी क्षमताओं में हमारे मूल्यवान ग्राहकों के विश्वास को दर्शाता है.’ रक्षा विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उड़ान के दौरान वायुसेना प्रमुख ने खुद ही उडान भरने, ऊपर जाने की क्षमता और विभिन्न करतब के माध्यम से विमान की परख की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola