ePaper

नक्सलियों ने छत्तीसगढ में सीआरपीएफ कैंप पर बोला हमला, एक जवान शहीद

Updated at : 17 May 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने छत्तीसगढ में सीआरपीएफ कैंप पर बोला हमला, एक जवान शहीद

रायपुर : आज तडके नक्सलियों ने छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला बोल दिया. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात तीन बजे की है. माओवादियों के एक दस्ते ने जिले के गंगलूर इलाके में स्थित रांगारेड्डी के जंगलों में बने सीआरपीएफ […]

विज्ञापन

रायपुर : आज तडके नक्सलियों ने छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला बोल दिया. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात तीन बजे की है. माओवादियों के एक दस्ते ने जिले के गंगलूर इलाके में स्थित रांगारेड्डी के जंगलों में बने सीआरपीएफ के एक शिविर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

पहरेदारी कर रहे कॉन्सटेबल सतीश गौड :28: इस गोलीबारी में घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. नक्सल-रोधी अभियानों के लिए क्षेत्र में तैनात गौड आंध्रप्रदेश के निवासी थे और अर्द्धसैन्य बल की 85वीं बटालियन से जुडे थे. अधिकारियों ने कहा कि शिविर में मौजूद अन्य किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है.

अधिकारियों ने कहा कि माओवादियों की गोलीबारी कुछ मिनट तक जारी रही, इसके बाद वे जंगलों में भाग गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में खोज अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola