ePaper

वृद्धाश्रम में रह रहे महात्मा गांधी के पोते से PM मोदी ने की बात

Updated at : 16 May 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में रह रहे महात्मा गांधी के पोते से PM मोदी ने की बात

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे महात्मा गांधी के पौत्र कनुभाई गांधी से आज बात की और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को उनसे मिलने का निर्देश दिया. इसी के अनुसार, शर्मा ने कनुभाई से मुलाकात की और दक्षिण दिल्ली के गौतमपुरी में गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पत्नी के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे महात्मा गांधी के पौत्र कनुभाई गांधी से आज बात की और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को उनसे मिलने का निर्देश दिया. इसी के अनुसार, शर्मा ने कनुभाई से मुलाकात की और दक्षिण दिल्ली के गौतमपुरी में गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम में उनके साथ करीब 45 मिनट बिताए. बातचीत के बाद मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दंपति आरामदायक तरीके से रहें. पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री ने कनुभाई गांधी के बारे में खबरों पर संज्ञान लिया.

उन्होंने मंत्री महेश शर्मा को कनुभाई से मिलने के लिए कहा.’ पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री और कनुभाई की लंबी बातचीत हुई. उन्होंने गुजराती में बात की और चर्चा बहुत अच्छी रही.’ बाद में कनुभाई ने कहा कि वह मोदी के पुराने प्रशंसक हैं और उन्हें (मोदी) वे सभी मदद याद हैं जो उन्होंने उन्हें की. उन्होंने कहा कि उस समय सोनिया गांधी हम दोनों के खिलाफ थीं. उन्होंने कहा, ‘मोदी ने गुजराती में सबकुछ समझा.’ बाद में शर्मा ने कहा कि मोदी ने दंपति को ‘सभी तरह की मदद’ का प्रस्ताव दिया है.

कल दिल्ली के अजा, अजजा कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने उनसे मुलाकात की थी. अमेरिका में करीब चार दशक बिताने के बाद कनुभाई (87) और उनकी 85 वर्षीय पत्नी शिव लक्ष्मी गांधी वर्ष 2014 में भारत लौटे थे और उन्होंने गुजरात के विभिन्न आश्रमों में डेढ साल बिताया और आठ मई को दिल्ली के आश्रम में आये हैं. कनुभाई महात्मा गांधी के तीसरे पुत्र रामदास के सबसे बडे बेटे हैं.

कनुभाई 17 वर्ष की उम्र में भारत छोडकर चले गये थे और उन्होंने प्रतिष्ठित ‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी’ में पढाई की थी और बाद में नासा के लांगले अनुसंधान केंद्र में काम किया था. उनकी पत्नी ने बायोकैमिस्टरी में डॉक्ट्रेट की उपाधि हासिल की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola