ePaper

7th pay commission : 42 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, CGHS में करा सकेंगे सस्ती जांच

Updated at : 30 Jun 2023 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
7th pay commission : 42 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, CGHS में करा सकेंगे सस्ती जांच

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सीजीएचएस के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के लिए विभिन्न बीमारियों में होने वाली 36 प्रकार की जांच की दरें निर्धारित की गई हैं. बीमारियों की जांच एनएबीएल और एनएबीएच से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कराई जा सकती है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत करीब 42 लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी राहत वाली खबर है. खबर यह है कि केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बीमार पड़ने के बाद जांच कराने के लिए जेब अधिक ढीली नहीं करनी पड़ेगी. मीडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को होने वाली बीमारियों की किफायती जांच की जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 36 प्रकार की जांच की दरें की तय

मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सीजीएचएस के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के लिए विभिन्न बीमारियों में होने वाली 36 प्रकार की जांच की दरें निर्धारित की गई हैं. बीमारियों की जांच नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) और नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कराई जा सकती है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि किसी परिस्थिति में सीजीएचएस लाभार्थी एनएबीएल/एनएबीएच लैब तक जाने के लायक नहीं है, तो ऐसी स्थिति में गैर मान्यता प्राप्त लैब की दरें तय की गई हैं.

150 रुपये में ईसीजी, 1475 में इको टेस्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद सरकार स्वास्थ्य योजना निदेशालय की ओर से अभी हाल ही में जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि अगर कोई लाभार्थी एनएबीएल/एनएबीएच से मान्यता प्राप्त लैब पर ईसीजी कराता है, तो उसे 175 रुपये देने पड़ेंगे. यही जांच गैर-मान्यता प्राप्त लैब पर 150 रुपये में होगी. मान्यता प्राप्त लैब में इको टेस्ट 1475 रुपये में होगा, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1255 रुपये देने होंगे. मान्यता प्राप्त लैब में फेटल इको टेस्ट 1600 रुपये में होगा. गैर-मान्यता प्राप्त लैब में ये टेस्ट 1360 रुपयों में होगा.

2,040 रुपये स्ट्रेस इको टेस्ट

इसके अलावा, स्ट्रेस इको टेस्ट के लिए मान्यता प्राप्त लैब में 2,400 रुपये में होगा, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 2,040 रुपये लगेंगे. डी स्ट्रेस इको के लिए मान्यता प्राप्त लैब के रेट 3000 रुपये हैं. गैर-मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 2550 रुपये में होगा. मान्यता प्राप्त लैब में एमआरआई कार्डियक करानी है, तो उसके लिए 8000 रुपये देने होंगे. गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 6800 रुपये देने पड़ेंगे.

1425 रुपये में यूएसजी कलर डोपलर प्रेगनेंसी टेस्ट

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूएसजी कलर डोपलर प्रेगनेंसी टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में कराने पर 1675 रुपये देने होंगे, जबकि गैर-मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 1425 रुपये में होगा. मान्यता प्राप्त लैब में टेस्टीकुलर स्केन के लिए 1700 रुपये लगेंगे. गैर मान्यता प्राप्त लैब में इसके रेट 1445 रुपये होंगे. थायोराइड स्केन विद टेक्नेटियम 99एम पर्टेकनेट टेस्ट अगर मान्यता प्राप्त लैब में कराते हैं, तो उसके लिए 1900 रुपये देने होंगे. गैर-मान्यता प्राप्त लैब में यह टेस्ट 1615 रुपये में होगा. टीएमटी टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में 1120 रुपये में होगा, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 950 रुपये में किया जाएगा. यूएसजी फार अनामली स्केन, इसे अगर मान्यता प्राप्त लैब में कराने पर 2000 रुपये देने होंगे. गैर-मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 1700 रुपये देने पड़ेंगे.

800 रुपये में केयूबी का टेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएसजी होल एब्डोमन/केयूबी का टेस्ट मान्यता प्राप्त लैब में 800 रुपये में होगा. गैर-मान्यता प्राप्त लैब में यही टेस्ट 680 रुपये का होगा. यूएसजी पेलविस/गाइनेक के लिए मान्यता प्राप्त लैब में 500 रुपये और गैर मान्यता प्राप्त लैब में 425 रुपये देने पड़ेंगे. मान्यता प्राप्त लैब में यूएसजी ब्रेस्ट के लिए 800 रुपये, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 680 रुपये लगेंगे. मान्यता प्राप्त लैब में एचएसजी 2400 रुपये में होगा, तो गैर-मान्यता प्राप्त लैब में यह टेस्ट 2040 रुपये में हो सकेगा. यूएसजी गाइडेड एफएनएसी, यह टेस्ट गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1530 रुपये तो मान्यता प्राप्त लैब में 1800 रुपये लगेंगे.

Also Read: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! जानें कितना बढ़ सकता है डीए

250 रुपये में एक्सरे एब्डोमन एपी सुपिन और इरेक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सरे एब्डोमन एपी सुपिन और इरेक्ट (एक फिल्म), मान्यता प्राप्त लैब में 250 रुपये, तो वहीं गैर-मान्यता प्राप्त लैब में इसके लिए 215 रुपये देने होंगे. चेस्ट एक्सरे पीए विव्यू (एक फिल्म) के रेट मान्यता प्राप्त लैब में 230 रुपये, तो वहीं गैर मान्यता प्राप्त लैब में यह रेट 195 रुपये तय किए गए हैं. चेस्ट एक्सरे लेटरल विव्यू (एक फिल्म) के रेट मान्यता प्राप्त लैब में 230 रुपये तय किए गए हैं, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में यही रेट 195 रुपये रहेंगे. मान्यता प्राप्त लैब में आईवीपी टेस्ट 1650 रुपये में होगा, जबकि गैर मान्यता प्राप्त लैब में 1400 रुपये में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola