मुंबई में उतरने पर लुफ्थांसा के विमान के टायरों को पहुंचा नुकसान, बाल-बाल बचे 160 से ज्यादा यात्री

मुंबई: जर्मनी के म्यूनिख से मुंबई आ रहे लुफ्थांसा एयरलाइंस के एक विमान में सवार 160 से ज्यादा यात्री और चालक दल के सदस्य बीती रात उस वक्त बाल-बाल बच गए जब एयरबस विमान के उतरते वक्त उसके पिछले हिस्से में लगे चार टायरों को नुकसान पहुंचा.एयरलाइन ने बताया कि एयरबस ए3330 विमान में सवार […]
मुंबई: जर्मनी के म्यूनिख से मुंबई आ रहे लुफ्थांसा एयरलाइंस के एक विमान में सवार 160 से ज्यादा यात्री और चालक दल के सदस्य बीती रात उस वक्त बाल-बाल बच गए जब एयरबस विमान के उतरते वक्त उसके पिछले हिस्से में लगे चार टायरों को नुकसान पहुंचा.एयरलाइन ने बताया कि एयरबस ए3330 विमान में सवार 163 यात्रियों को सीढियों के जरिए उतारा गया और सब सकुशल हैं. यह घटना कल रात 10 बजकर 50 मिनट पर हुई जिससे मुंबई हवाई अड्डे को परिचालन सेकंडरी रनवे के हवाले करना पडा. इससे कई अंतरराष्ट्रीय उडानों को रद्द करना पडा और कुछ में देरी भी हुई. नागरिक विमानन क्षेत्र की नियामक एजेंसी डीजीसीए ने घटना की जांच शुरु कर दी है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि या तो मैनुअल ब्रेकिंग या निर्धारित सीमा से अधिक गति पर उतरने के कारण यह घटना हुई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










