ePaper

हाफिज सईद ने कहा, हम करेंगे हिंदू मंदिर की रक्षा

Updated at : 03 May 2016 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद ने कहा, हम करेंगे हिंदू मंदिर की रक्षा

नयी दिल्ली : आतंकी हाफिज सईद को अब हिंदुओं की चिंता सता रही है. जमात -उत- दावा प्रमुख हाफिज सईद ने दावा किया कि उनका संगठन देश में मंदिरों एवं गैर मुस्लिम पवित्र स्थानों को विध्वंस नहीं होने देगा. हाफिज सईद ने मतली शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए हिंदू मंदिर के संरक्षण […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आतंकी हाफिज सईद को अब हिंदुओं की चिंता सता रही है. जमात -उत- दावा प्रमुख हाफिज सईद ने दावा किया कि उनका संगठन देश में मंदिरों एवं गैर मुस्लिम पवित्र स्थानों को विध्वंस नहीं होने देगा.

हाफिज सईद ने मतली शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए हिंदू मंदिर के संरक्षण का बात कही. उसने कहा, मुस्लिमों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह हिंदू भाइयों के पवित्र स्थलों की रक्षा करें. हाफिज ने कहा हम देश में मंदिरों और गैर-मुस्लिमों के अन्य पवित्र स्थलों को नहीं तोड़ने देंगे. हाफिज ने सभा में उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें भारत से सटे सिंध प्रांत में मंदिर को तोड़कर मदरसों की शुरुआत से उनका संगठन चरमपंथ को बढ़ावा दे रहा है.
हाफिज ने इस सभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी घेरा हाफिज ने कहा, रॉ के खिलाफ एजेंसियां लड़ रही है लेकिन नवाज इस मामले में कुछ नहीं कर रहे वो मूक दर्शक बनें है. हाफिज ने कश्मीरी मुस्लिमों के प्रति समर्थन का संकल्प जताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola