ePaper

राज्य सभा में सांसदों के बदलने से जीएसटी के पक्ष में समर्थन बढेगा : डीबीएस

Updated at : 25 Apr 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सभा में सांसदों के बदलने से जीएसटी के पक्ष में समर्थन बढेगा : डीबीएस

नयी दिल्ली : सुधार के मोर्चे पर प्रगति से वृहत-आर्थिक स्थिति में सुधार और राज्य सभा के संयोजन में बदलाव से जीएसटी और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता जैसे प्रमुख विधेयकों को पारित कराने में मदद मिलेगी. यह बात डीबीएस ने एक रपट में कही. बजट सत्र का दूसरा चरण आज शुरू हुआ. वैश्विक वित्तीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुधार के मोर्चे पर प्रगति से वृहत-आर्थिक स्थिति में सुधार और राज्य सभा के संयोजन में बदलाव से जीएसटी और दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता जैसे प्रमुख विधेयकों को पारित कराने में मदद मिलेगी. यह बात डीबीएस ने एक रपट में कही. बजट सत्र का दूसरा चरण आज शुरू हुआ. वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी के मुताबिक बजट सत्र का दूसरा चरण भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब महत्वपूर्ण दिवाला शोधन अक्षमता संहिता और वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पर फिर से ध्यान दिया जाएगा.

डीबीएस ने कहा, ‘उत्साहजनक संकेत हैं कि संशोधित दिवाला शोधन अक्षमता विधेयक संसद में इस सप्ताह पेश किया जाएगा और इस पर व्यापक सहमति बन चुकी है.’ उन्होंने कहा, ‘’सत्ताधारी सरकार का राज्य सभा में बहुमत नहीं है लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि इस साल दूसरी छमाही में कुछ सांसदों के सेवानिवृत्त होने और नये सांसदों के आने से विपक्ष की मजबूती कम होगी और यह वस्तु एवं सेवा कर के पक्ष में समर्थन बढेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola