परेश रावल सहित 8 सांसदों ने तोड़ा केजरीवाल सरकार का ''ऑड-ईवन'' नियम

Published at :25 Apr 2016 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
परेश रावल सहित 8 सांसदों ने तोड़ा केजरीवाल सरकार का ''ऑड-ईवन'' नियम

नयी दिल्‍ली : बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल सोमवार को ऑड-ईवन नियम तोड़कर संसद पहुंचे. उनके अलावा कई और सांसद भी ईवन नंबर की गाड़ी से संसद परिसर पहुंचे. परेश रावल ने ट्वीट कर नियम तोड़ने के लिए माफी मांगी है और कहा है ऐसा दोबारा नहीं होगा. परेश रावल ने ट्वीट में लिखा,’ […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल सोमवार को ऑड-ईवन नियम तोड़कर संसद पहुंचे. उनके अलावा कई और सांसद भी ईवन नंबर की गाड़ी से संसद परिसर पहुंचे. परेश रावल ने ट्वीट कर नियम तोड़ने के लिए माफी मांगी है और कहा है ऐसा दोबारा नहीं होगा.

परेश रावल ने ट्वीट में लिखा,’ संसद में एक ईवन नंबर की कार में सफर करके एक गंभीर गलती की… अरविंद जी और दिल्लीवासी इसके के लिए माफ करें…’. राजेंद्र अग्रवाल और अश्विनी चोपड़ा भी नियम तोड़कर संसद पहुंचे.

हाल ही में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने सांसदों से अपील की थी कि वे ऑड-ईवन फॉमूले का पालन करें नहीं तो उनकी गाडि़यों के भी चालान काटे जायेंगे. साथ ही सांसदों को संसद तक पहुंचाने के लिए छह बसों की भी व्‍यवस्‍था की गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola