सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन की मौत, शादी का शोर बदल गया मातम में

Published at :21 Apr 2016 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन की मौत, शादी का शोर बदल गया मातम में

शाजापुर : शाजापुर में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है. यहां शादी करके लौट रहे दुल्हा-दुल्हन की कार को ट्रक ने ट्क्कर मार दी जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित छह की मौत हो गई. जब यह खबर घर पहुंची तो वहां शादी का शोर मातम में बदल गया. घटना शाजापुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर पिपलिया सडक […]

विज्ञापन

शाजापुर : शाजापुर में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है. यहां शादी करके लौट रहे दुल्हा-दुल्हन की कार को ट्रक ने ट्क्कर मार दी जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित छह की मौत हो गई. जब यह खबर घर पहुंची तो वहां शादी का शोर मातम में बदल गया. घटना शाजापुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर पिपलिया सडक ग्राम के निकट की है.

बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में गुरुवार को छह लोगों की मौत हो गई. इस मामले में टोंक पुलिस चौकी प्रभारी महिपाल सिंह राजावत ने इस बारे में बताया कि आज देवास की ओर से आ रही बारातियों की कार को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दूल्हा एवं दुल्हन, दो बच्चों, एक महिला और कार चालक की मौत हो गई.

सभी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देवास रेफर किया गया है. बारात की दुर्घटनाग्रस्त कार ग्राम मदाना की बताई जा रही है. घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola