एबीवीपी ने की मांग कहा, जेएनयू पुस्तकालय का नाम अबेंडकर पर रखा जाए

नयी दिल्ली : भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने मांग की है कि जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम बदलकर बी आर अम्बेडकर पुस्तकालय रखा जाए और वहां भारतीय संविधान निर्माता की एक प्रतिमा स्थापित की जाए. परिसर में सक्रिय वाम समर्थित समूहों ने इन आरोपों के चलते इस मांग को विडंबनापूर्ण करार […]
नयी दिल्ली : भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने मांग की है कि जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम बदलकर बी आर अम्बेडकर पुस्तकालय रखा जाए और वहां भारतीय संविधान निर्माता की एक प्रतिमा स्थापित की जाए. परिसर में सक्रिय वाम समर्थित समूहों ने इन आरोपों के चलते इस मांग को विडंबनापूर्ण करार दिया है कि एबीवीपी एवं भाजपा सरकार अम्बेडकर राजनीति करने वाले छात्रों पर हमला कर रही हैं. बहरहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय कार्यकारी परिषद ही इस तरह के किसी प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है.
जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि जेएनयू केंद्रीय पुस्तकालय का नाम बदलकर अम्बेडकर पुस्तकालय किया जाए तथा परिसर में दलित अधिकारों के मसीहा की प्रतिमा होनी चाहिए. इसके अलावा हम मूल संविधान की प्रति भी चाहते हैं.” जेएनयू छात्र संघ में सौरभ एकमात्र एबीवीपी प्रतिनिधि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










