PM मोदी के साथ मिस्र के राष्ट्रपति करेंगे अहम बैठक, कई समझौतों पर लग सकती है मुहर, जानें पूरा कार्यक्रम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jan 2023 11:02 AM

विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया. पीएम मोदी के साथ आज राष्ट्रपति सिसी की अहम बैठक भी होगी. पीएम मोदी ने सिसी की भारत यात्रा को लेकर की कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत खुशी की बात है.

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया. मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade) की परेड में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं.  मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी कल यानी मंगलवार को अपनी राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे. भारत में पीएम मोदी के साथ आज राष्ट्रपति सिसी की अहम बैठक भी होगी. पीएम मोदी ने 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत पहुंचने पर कहा कि उनकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बहुत खुशी की बात है.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने भारत पहुंचकर कहा कि वो इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं. सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना बड़े सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है. हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है. हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं.

गौरतलब है कि राष्ट्रपति अल-सीसी भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. आज राष्ट्रपति सीसी के साथ पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक होगी.  राष्ट्रपति सिसी के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय बैठक करेंगे इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल स्तर की भी वार्ता होगी. विदेश मंत्री एस जयशंकर भी राष्ट्रपति सीसी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा राष्ट्रपति सिसी एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भारतीय व्यापार समुदाय के साथ भी बातचीत भी करेंगे.

Also Read: Pakistan News: इमरान खान को जोर का झटका, करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, PTI प्रमुख भी होंने गिरफ्तार!

गौरतलब है कि हर साल भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है. इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. भारत इस साल अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर बेहद भव्य और आकर्षक परेड होती है.  
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola