ePaper

नामधारी समुदाय की गुरुमाता को हमलावर ने मारी गोली, मौत

Updated at : 04 Apr 2016 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
नामधारी समुदाय की गुरुमाता को हमलावर ने मारी गोली, मौत

लुधियाना : नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर पर आज सुबह हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे ए‍क अज्ञात हमलावर ने उनपर फायरिंग की जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई. घायल कौर को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

लुधियाना : नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर पर आज सुबह हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे ए‍क अज्ञात हमलावर ने उनपर फायरिंग की जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई. घायल कौर को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भरती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सतगुरु महाराज जगजीत सिंह की पत्नी गुरु माता चंद कौर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थीं. जिस वक्त घटना हुई उस वक्त उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले माथा टेका और उसके बाद पिस्तौल निकाल कर उनकी तरफ दो फायरिंग की. हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola