ePaper

इसरो आज करेगा दिशा सूचक प्रणाली के छठे उपग्रह का प्रक्षेपण

Updated at : 10 Mar 2016 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
इसरो आज करेगा दिशा सूचक प्रणाली के छठे उपग्रह का प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनइसरो आज देश के क्षेत्रीय दिशा सूचक प्रणाली के छठे उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा. इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवीसी – 32 से छोड़ा जायेगा. इसका प्रक्षेपण भारतीय समय के अनुसार, शाम चार बजे होगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार से शुरू हुई इसकी उल्टी गिनती ठीक […]

विज्ञापन

श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनइसरो आज देश के क्षेत्रीय दिशा सूचक प्रणाली के छठे उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा. इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवीसी – 32 से छोड़ा जायेगा. इसका प्रक्षेपण भारतीय समय के अनुसार, शाम चार बजे होगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार से शुरू हुई इसकी उल्टी गिनती ठीक ढंग से चल रही है. इस दिशा सूचक प्रणाली वाले उपग्रह से देश और इसके आसपास डेढ़ हजार किलोमीटर तक के दायरे में किसी भी वस्तु की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी.

इसके प्रक्षेपण से पूर्व रॉकेट में ईंधन भरने और बाकी सभी प्रणालियों की जांच की जा रही है. मालूम हो इससे पूर्व जनवरी में एक सफल प्रक्षेपण किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola