अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की योग्यता को किया सलाम

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि वह महिलाओं की योग्यता और क्षमताओं के लिए उन्हें सलाम करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं के कल्याण के लिए अपनी सरकार की दृढ प्रतिबद्धता भी जाहिर की. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि वह महिलाओं की योग्यता और क्षमताओं के लिए उन्हें सलाम करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं के कल्याण के लिए अपनी सरकार की दृढ प्रतिबद्धता भी जाहिर की. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं की योग्यता को सलाम करता हूं तथा हमारे समाज में उनकी अपरिहार्य भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के लिए महिलाओं की अगुवाई में विकास की ओर बढने में हमारी सरकार के प्रयास अनवरत जारी हैं.’ मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की कौशल विकास पहल से भारत की वृद्धि में महिलाएं अपना योगदान देने के लिए सशक्त बनेंगी. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे वित्तीय समग्रता प्रयास, कौशल विकास पहल और मुद्रा बैंक से हमारी नारी शक्ति भारत की वृद्धि में अपना योगदान देने के लिए सशक्त बनेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola