रक्षा खरीद: सरकार अमेरिका में एफएमएस खाते को संशोधित किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2016 8:44 PM
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि सरकार ने एक खाते की प्रबंधन व्यवस्था में सुधार किया है जिसका उपयोग विदेशी सैन्य बिक्री मार्ग के तहत अमेरिका को रक्षा खरीद के भुगतान में किया जाता है. इस खाते की समीक्षा में यह पाया गया कि इसमें करीब 2.3 अरब डालर की […]
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि सरकार ने एक खाते की प्रबंधन व्यवस्था में सुधार किया है जिसका उपयोग विदेशी सैन्य बिक्री मार्ग के तहत अमेरिका को रक्षा खरीद के भुगतान में किया जाता है. इस खाते की समीक्षा में यह पाया गया कि इसमें करीब 2.3 अरब डालर की जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं आ रहा था. उसके बाद यह कदम उठाया गया.
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिये रक्षा बजट पेंशन संबंधी आवंटन को छोड कर 2.59 लाख करोड रुपये है और यह मंत्रालय की जरुरत के हिसाब से है और पर्याप्त है.भारत और अमेरिका एफएमएस प्रक्रिया को दुरुस्त कर लिया है जहां बिल प्रत्येक तिमाही मामला-दर-मामला के बजाए विभिन्न मामलों के संदर्भ में पूरी राशि को एक साथ मिला कर एक कोष में ला दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










