ePaper

राष्ट्रपति ने संगमा के निधन पर दुख जताया

Updated at : 04 Mar 2016 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने संगमा के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के निधन पर दुख जताया और कहा कि देश ने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्ती और बहुआयामी व्यक्तित्व को खो दिया है. संगमा की पत्नी सोरादिनी संगाम को भेजे शोक संदेश में मुखर्जी ने कहा कि संगमा एक दिग्गज सांसद और कुशल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के निधन पर दुख जताया और कहा कि देश ने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्ती और बहुआयामी व्यक्तित्व को खो दिया है. संगमा की पत्नी सोरादिनी संगाम को भेजे शोक संदेश में मुखर्जी ने कहा कि संगमा एक दिग्गज सांसद और कुशल प्रशासक थे जिन्होंने अलग अलग तरह से देश की सेवा की. उन्होंने कहा, ‘‘वह आठ बार लोकसभा के सदस्य थे.

मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर संगमा मेघालय के कई क्षेत्रों में तेज विकास करने के सूत्रधार थे . लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उप मंत्री के तौर पर उनकी उल्लेखनीय सेवा को हमेशा याद किया जाएगा.” संगमा ने कहा, ‘‘उनके निधन से देश ने सार्वजनिक क्षेत्र की एक हस्ती और बहुआयामी व्यक्तित्व खो दिया है जिसने हमारे देश की व्यापक भलाई के लिए बडा योगदान दिया.” राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी संगमा के निधन पर शोक प्रकट किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola