ePaper

भाजपा सांसद का विवादित बयान, इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ा

Updated at : 02 Mar 2016 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद का विवादित बयान, इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ा

बेंगलुरू : भाजपा नेताओं के भडकाऊ बयानबाजी का दौर अब भी जारी है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया के बाद अब कर्नाटक के भाजपा सांसद ने विवादित बयान देकर मोदी सरकार को मुश्‍किल में डाल दिया है. एक निजी समाचार चैनल के अनुसार भाजपा सांसद हेगडे ने एक समारोह के दौरान […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : भाजपा नेताओं के भडकाऊ बयानबाजी का दौर अब भी जारी है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया के बाद अब कर्नाटक के भाजपा सांसद ने विवादित बयान देकर मोदी सरकार को मुश्‍किल में डाल दिया है. एक निजी समाचार चैनल के अनुसार भाजपा सांसद हेगडे ने एक समारोह के दौरान कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए इस्लाम का खत्म होना जरुरी है.

खबरों की माने तो उन्होंने समारोह में अपने भाषण के दौरान कहा कि जब तक इस्लाम का खात्मा नहीं होगा, तब तक आतंकवाद को जड से नहीं मिटाया जा सकता है. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने उनपर जोरदार हमला किया है. कांग्रेस ने कहा कि भडकाऊ देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया पर आगरा में एक शोक सभा के दौरान भडकाऊ बयान देकर हिंदुओं को भड़काने का आरोप लगा था हालांकि मीडिया में आई इस खबर का कठेरिया ने बाद में खंडन भी किया. कठेरिया के भडकाऊ भाषण का मामला संसद में भी उठा और कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की. आपको बता दें कि आगरा में कठेरिया के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है, जिसकी जांच फिलहाल जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola