पीएम मोदी ने ''प्रभु'' के रेल बजट की तारीफ की

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल बजट के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु की जमकर तरीफ की और कहा कि रेल बजट में हर चीज को ध्यान में रखा गया है. मैं इसके लिए रेल मंत्री और रेलवे मंत्रालय को बधाई देता हूं. पीएम ने कहा कियह रेल बजट देश में नई उर्जा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल बजट के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु की जमकर तरीफ की और कहा कि रेल बजट में हर चीज को ध्यान में रखा गया है. मैं इसके लिए रेल मंत्री और रेलवे मंत्रालय को बधाई देता हूं. पीएम ने कहा कियह रेल बजट देश में नई उर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.रेल बजट में साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया है साथ ही रेलवे की समस्याओं को काफी हद तक दूर करने की कोशिश इस बजट में की गयी है. इस बजट से देश के नवनिर्माण में मदद मिलेगी. बजट में आइटी निवेश को प्रमुखता दी गयी है जिसकी तारीफ की जानी चाहिए.

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता खर्च में प्रबंधन की है जो इस रेलवे बजट में साफ दिखाई दे रही है. पिछले एक साल में हमें खर्च प्रबंधन में सफलता मिली है. रेलवे में नीतिगत बदलाव की गयी जिसके फायदे नजर आ रहे हैं. रेल मंत्री के चार नई ट्रेनों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए सुपर फार्स्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है जिससे सरकार की प्रतिबद्धता गरीबों के प्रति दिखाई पड़ रही है. उन्होंने कहा कि सुरेश प्रभु के पहले भी बजट पेश किए गए लेकिन उनके बजट में ढाई गुना बढोतरी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola