हिंसा छोड़े माओवादी, बातचीत के लिए सरकार तैयार : राजनाथ सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2016 6:49 PM
कोरापुट : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि यदि माओवादी बिना शर्त हिंसा छोड दें तो केंद्र उनसे बातचीत करने को तैयार है. सिंह ने ओडिशा में वाम चरमपंथ से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के बाद माओवाद प्रभावित इस जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनसे (माओवादियों) अपील करना चाहता हूं […]
कोरापुट : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि यदि माओवादी बिना शर्त हिंसा छोड दें तो केंद्र उनसे बातचीत करने को तैयार है. सिंह ने ओडिशा में वाम चरमपंथ से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के बाद माओवाद प्रभावित इस जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनसे (माओवादियों) अपील करना चाहता हूं कि हिंसा का मार्ग छोड दें और मुख्यधारा में शामिल हो जाएं…यदि वे बिना किसी शर्त के हिंसा छोड़ देते हैं तो सरकार उनसे बातचीत करने को तैयार है.’ उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है. सिंह एक दिन के दौरे पर यहां पर हैं. उन्होंने कहा कि माओवादियों को हथियार छोड़कर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










