एमसीडी कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में दी अर्जी कहा, 16 फरवरी तक मिले बकाया वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2016 3:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एमसीडी कर्मचारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में एफिडेफिट देकर 16 फरवरी तक बकाये वेतन की मांग की है. कोर्ट ने एमसीडी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन मिल जाए साथ ही यूनियन को भी यह आदेश दिया है कि वह कर्मचारियों की पूरी सूची जमा करे. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एमसीडी कर्मचारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में एफिडेफिट देकर 16 फरवरी तक बकाये वेतन की मांग की है. कोर्ट ने एमसीडी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन मिल जाए साथ ही यूनियन को भी यह आदेश दिया है कि वह कर्मचारियों की पूरी सूची जमा करे.
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लिया था हालांकि उस वक्त भी अलग- अलग यूनियन इसके पक्ष में नहीं थे. इस मामले को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर जमकर निशाना साध रही है कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, दिल्ली की हालत बिगड़ रही है अगर दिल्ली को साफ रखना है तो एमसीडी कर्मचारियों की मांग पर गौर करना होगा. दूसरी तरफ कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर समय रहते उनके खाते में वेतन नहीं पहुंचा तो एक बार फिर एमसीडी उग्र प्रदर्शन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




