भाजपा व संघ मुसलमानों की बेहतरी के लिए कर रहे काम : इंद्रेश

Updated at : 08 Feb 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा व संघ मुसलमानों की बेहतरी के लिए कर रहे काम : इंद्रेश

जम्मू : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने आज कहा कि भाजपा और संघ परिवार मुसलमानों के उत्थान और बेहतरी के लिए काम कर रहे है. आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए बहुत कुछ किया गया है जिसमें उन्हें रोजगार देने, उचित […]

विज्ञापन

जम्मू : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने आज कहा कि भाजपा और संघ परिवार मुसलमानों के उत्थान और बेहतरी के लिए काम कर रहे है. आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए बहुत कुछ किया गया है जिसमें उन्हें रोजगार देने, उचित शिक्षा और आवास आदि मुहैया कराना शामिल है. उन्होंने कहा कि एमआरएम का गठन ही मुस्लिम समाज उत्थान के लिए काम करने के मकसद से हुआ है और यह मुस्लिम बच्चों को शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बना कर अपना मकसद पूरा कर रहा है.

कुमार ने कहा कि इसने देश में उनके बेहतर भविष्य के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है. कुमार ने मुस्लिमों की खराब हालत के लिए विभिन्न पार्टियों द्वारा ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर एक मुस्लिम बहुल राज्य है और यहां समुदाय के बहुतेरे लोगों का मानना है कि भारत उनके लिए एक बेहतरीन देश है और वे इस देश और इस राज्य में अन्य समुदायों की भांति ही फल-फूल सकते हैं. आरएसएस नेता ने कहा कि वह पुणे में अनाज का केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहे हैं ताकि कोई भी बिना खाने के ना रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola