मेघालय : खड्ड में गिरी बस, 10 की मौत

शिलांग : मेघालय के ईस्ट जंतिया हिल्स जिले में देर रात एक रात्रिकालीन सेवा बस गहरे खड्ड में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक स्पिल थामर ने पीटीआई भाषा को बताया कि गुवाहाटी से आ रही नाइट-सुपर बस हेलाकंदी जा रही थी। […]
शिलांग : मेघालय के ईस्ट जंतिया हिल्स जिले में देर रात एक रात्रिकालीन सेवा बस गहरे खड्ड में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 10 लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक स्पिल थामर ने पीटीआई भाषा को बताया कि गुवाहाटी से आ रही नाइट-सुपर बस हेलाकंदी जा रही थी। रात लगभग डेढ बजे यह सोनापुर के पास स्थित तोंगसेंग गांव में एक 100 फुट गहरे खड्ड में गिर गई. उन्होंने कहा कि 10 पुरुष यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं.
थामर ने कहा कि सभी घायलों को ख्लीहरियात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उन्हें वेस्ट जंतिया हिल्स जिले के जिला मुख्यालय जोवाई और राज्य की राजधानी शिलांग र्स्थित अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बचाव दल शवों को लेकर आए हैं, जिनकी पहचान होनी बाकी है. असम के हेलाकंदी के जिला प्रशासन के अधिकारी मृतकों की पहचान के लिए तोंगसेंग रवाना हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




