स्याही हमला : केजरीवाल के कार्यक्रम में स्याही वाली कलम की अनुमति नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हाल में हुए स्याही हमले से सीख लेते हुए दिल्ली पुलिस ने आज एहतियात के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में स्याही वाले कलमों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी. एक युवती ने 17 जनवरी को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल पर स्याही फेंका था, जिसमें […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हाल में हुए स्याही हमले से सीख लेते हुए दिल्ली पुलिस ने आज एहतियात के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में स्याही वाले कलमों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी.
एक युवती ने 17 जनवरी को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल पर स्याही फेंका था, जिसमें अदालत ने दिल्ली पुलिस को भी लपेटा. अदालत ने कहा था कि घटना ‘‘सुरक्षा में लापरवाही का स्पष्ट मामला” है और बल ने उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार रवैया नहीं अपनाया.
उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आज गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे. एक सुरक्षाकर्मी ने कहा, ‘‘हम स्याही वाली कलम अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे. जांच के दौरान अगर किसी के पास कलम मिली थी तो, उन्हें उसे बाहर ही छोड़ने को कहा गया.” मुख्यमंत्री पर स्याही फेंके जाने के मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर सुरक्षा को लेकर कडे हमले किए थे. बाद में दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने ‘सुरक्षा में खामी’ के आप के आरोपों को खारिज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










