स्याही अटैक : केजरीवाल के PA ने पुलिसकर्मी को उतार दिया था मंच से

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्याही कांड में एक नयी बात सामने आयी है जिससे आम आदमी की मुश्‍किलें बढ़ सकती है. इस मामले में अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने नया खुलासा करते हुए कहा है कि घटना वाले दिन मंच पर केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले को केजरीवाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्याही कांड में एक नयी बात सामने आयी है जिससे आम आदमी की मुश्‍किलें बढ़ सकती है. इस मामले में अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने नया खुलासा करते हुए कहा है कि घटना वाले दिन मंच पर केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले को केजरीवाल के पीए ने मंच से उतार दिया था.

पुलिसवाले के हवाले से छापी गयी इस खबर में कहा गया है कि एक पुलिसकर्मी ने कहा है कि स्याही फेंकने के पहले केजरीवाल के पीए ने उसे मंच से उतारा दिया था. इस खबर के मुताबिक रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने से कुछ देर पहले उनके पीए ने सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले को मंच से उतर जाने को कहा था और उसके उतरते ही इस प्रकार की घटना हुयी.

पुलिसकर्मी ने अखबार से कहा है कि जैसे ही वह मंच से नीचे उतरा और बाकी पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचा फौरन भावना अरोड़ा नाम की महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी. आपको बता दें कि केजरीवाल को अभी जेड श्रेणी की सुरक्षा हासिल है. कल आप की ओर से प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके इस घटना के लिए दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार बताया गया था.

गौरतलब है कि रविवार को ऑड-ईवन कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल पर भावना अरोड़ा नाम की एक महिला ने स्याही फेंक दी थी जिसके बाद उसे सोमवार को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. खुद को आम आदमी सेना संगठन की पंजाब प्रभारी बताने वाली भावना ने दिल्ली सरकार पर सीएनजी सिलेंडर के फिटनेस सर्टिफिकेट का घोटाले का आरोप लगाया था. भावना के मुताबिक सीएनजी कार में जिस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है उसके फिटनेस सर्टिफिकेट देने में धांधली हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola