भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने की गृहमंत्री से मुलाकात, मालदा मामले पर उच्चस्तरीय जांच की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 7:17 PM
नयी दिल्ली : मालदा मामले पर आज भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. मुलाकात के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमने मालदा मामले से गृहमंत्रालय को पूरी तरह अवगत कराया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री राजनाथ सिंह मकर […]
नयी दिल्ली : मालदा मामले पर आज भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. मुलाकात के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमने मालदा मामले से गृहमंत्रालय को पूरी तरह अवगत कराया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री राजनाथ सिंह मकर संक्राति के बाद मालदा का दौरा कर सकते हैं. इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय ने मालदा और पूर्णिया की हिंसक घटनाओं को देश के लिए चिंताजनक करार देते हुए कहा था कि असहिष्णुता के नाम पर सरकारी पुरस्कार लौटाने वाली हस्तियां इन वाक्यों पर चुप क्यों हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










