7 जून की टॉप 20 खबरें: जंतर-मंतर के प्रदर्शन को CJP ने बताया ट्रेलर, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन! टीम इंडिया में वैभव की एंट्री

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jun 2026 6:32 AM

विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

7 June Top 20 News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले युवाओं ने परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो के लिए 60 नई ट्रेनों और सिलीगुड़ी-दिल्ली बुलेट ट्रेन परियोजना की घोषणा की है. जबकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में जगह बनाकर सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह सिर्फ ट्रेलर था

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन शनिवार (6 जून 2026) की शाम के समय खत्म हो गया. प्रदर्शन खत्म होने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि वह अब अपने माता-पिता से मिलने के लिए घर जा रहे हैं. दीपके ने यह भी दावा किया कि उनके माता-पिता को मिली कथित धमकियों के कारण उन्हें अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान-आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं

Cockroach Janata Party : धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, तानाशाही नहीं चलेगी, जैसे नारों से शनिवार को दिल्ली का जंतर-मंतर गूंज उठा. अन्ना आंदोलन के बाद एक बार फिर जंतर-मंतर पर इस तरह का प्रदर्शन दिख रहा है, जिसे जनसमर्थन मिल रहा है. अभिजीत दिपके इस प्रदर्शन के नेता हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणाएं- कोलकाता में दौड़ेंगी नयी पीढ़ी की 60 ट्रेनें, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन

Rail Minister Ashwini Vaishnaw Bengal Visit: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो के लिए अगले 5 वर्षों में 60 नयी पीढ़ी की ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है. साथ ही सिलीगुड़ी से दिल्ली के लिए बुलेट ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. ममता बनर्जी के साथ हो गया बड़ा खेला! शुभेंदु सरकार के खौफ से पुरुलिया में TMC ने अपने ही दफ्तर पर चलवाया बुलडोजर

TMC Demolishes Own Office in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा सरकार के डर से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने खुद अपने ही पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया. पुरुलिया-बांकुड़ा नेशनल हाईवे पर यह दफ्तर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बना था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. नंदीग्राम से जंगलमहल तक बिछेगा रेल पटरियों का जाल, बंगाल में 1 लाख करोड़ के 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

Suvendu Adhikari Railway Projects West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नबान्न में 1 लाख करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की. राज्य की 61 स्वीकृत परियोजनाओं के लिए डीएम को जमीन सौंपने का निर्देश. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. कालीघाट की बैठकों के ‘सीक्रेट दस्तावेज’ लीक, रीतब्रत ने पूछे 3 सवाल, सीआईडी खंगालेगी विधायकों का मोबाइल लोकेशन

TMC Leak Documents: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी में विधायक दल के नेतृत्व की लड़ाई तेज हो गई है. ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठकों के दस्तावेज लीक होने पर नेता प्रतिपक्ष रीतब्रत बनर्जी ने उठाए गंभीर सवाल, सीआईडी करेगी जांच. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. ‘खान सर सरेंडर नहीं करेंगे…’, वकील ने बताया आगे का पूरा प्लान, गिरफ्तार हुए तो नहीं मिलेगी जमानत

Khan Sir Coaching Attack: खान सर पर दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच उनके वकील अरविंद कुमार मऊआर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे और सोमवार को अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का रुख करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. खान ग्लोबल स्टडीज को नोटिस, पटना के पांच अस्पताल और छह होटल होंगे सील, अग्निशमन विभाग का एक्शन

Patna Hospital Hotel Sealed: दिल्ली और मुजफ्फरपुर की आग की घटनाओं के बाद बिहार अग्निशमन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. पटना के पांच अस्पतालों और छह होटलों को सील करने का निर्देश दिया गया है. फायर सेफ्टी में कमी मिलने पर खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई संस्थानों को भी नोटिस जारी किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. खान सर और रोशन सर कोचिंग विवाद मामले में पप्पू यादव की एंट्री, प्रशासन और यूट्यूबर्स पर उठाए सवाल

Khan Sir: पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर चल रहे विवाद और फैसल खान उर्फ खान सर पर दर्ज FIR के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कई सवाल उठाए. उन्होंने खान सर और रोशन आनंद दोनों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की भी मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. “राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज है…” सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर गरजे राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी!

Sheikhpura Political News: शेखपुरा के धर्मपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने राजद सुप्रीमो के परिवार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

GST News: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मई 2026 में 797 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है. विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ा हुआ जीएसटी राजस्व राज्य की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को गति देगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. Lohardaga: लेवी दो या काम करो बंद, NHAI कर्मी को मिली राहुल सिंह गैंग की धमकी

Lohardaga: लोहरदगा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जुड़े एक कर्मी को कथित तौर पर राहुल सिंह गैंग के नाम पर लेवी की मांग करते हुए धमकी दी गई है. मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

vaibhav suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का चयन टीम इंडिया में हो गया है और वे टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र (15) के खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र (16 साल 205 दिन) के खिलाड़ी थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

14. बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, टीम इंडिया में चयन पर छलके वैभव के पिता के आंसू

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी के परिवार में खुशी का माहौल है. बेटे की इस उपलब्धि पर भावुक हुए पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि आज उनका सपना पूरा हो गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार ने बयां किया अपना दर्द, 11 शब्दों में दिया ये रिएक्शन

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उनका एक छोटा सा संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. ट्रंप-नेतन्याहू में तनातनी हुई, तो US को लगा इजरायल से जासूसी का खतरा! अमेरिकी अधिकारी अपना रहे ऐसे जुगाड़

US Fears Israel Spying: अमेरिकी अधिकारियों को इजरायल की जासूसी का खतरा महसूस हो रहा है. एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेंटागन ने इजरायल की खुफिया गतिविधियों को लेकर खतरे का स्तर बढ़ा दिया है. यह घटनाक्रम डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान नीति को लेकर बढ़ते मतभेदों के बीच सामने आया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. ChatGPT में आया नया Lockdown Mode, जानें क्या है ये फीचर और कैसे करता है काम

OpenAI ने ChatGPT में नया Lockdown Mode जोड़ा है. ये फीचर साइबर खतरों और छिपे हुए ‘prompt injection’ जैसे अटैक्स से बचाव के लिए एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर देता है. इसे ऑन करने पर कुछ इंटरनेट-बेस्ड फीचर्स सीमित हो जाते हैं. लेकिन यूजर का डेटा ज्यादा सेफ रहता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स? जानें किस BTech ब्रांच में मिलेगा तगड़ा पैकेज और स्कोप

Electrical vs Electronics Engineering: 12वीं और JEE के बाद इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ECE) के बीच हैं कन्फ्यूज. जानिए किस ब्रांच में सरकारी नौकरी का स्कोप ज्यादा है और कहां मिलता है सबसे हाई पैकेज. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. आधा भारत नहीं जानता SIP का 12x12x25 फॉर्मूला, ₹12,000 लगाने से मिलेंगे ₹2 करोड़ से ज्यादा

SIP Formula : नौकरीपेशा लोगों के लिए करोड़पति बनने का सीक्रेट फॉर्मूला! जानिए म्यूचुअल फंड SIP का ’12x12x25′ नियम क्या है और यह कैसे आपको ₹2 करोड़ से ज्यादा का मालिक बना सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Bandar: सनी देओल ने बॉबी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही

Bandar: बॉबी देओल की बंदर ने बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत जरूर की है, लेकिन एक्टर के एक्टिंग की तारीफ हो रही है. सनी देओल ने भी मूवी का रिव्यू किया और बॉबी की तारीफ की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola