ePaper

जीएसटी पर चर्चा के लिए सोनिया से मिले वेंकैया

Updated at : 07 Jan 2016 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी पर चर्चा के लिए सोनिया से मिले वेंकैया

नयी दिल्ली : आज संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने जीएसटी बिल पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बिल को पास कराना जरूरी है और अगर इसके लिए जरूरी हुआ तो संसद का सत्र जल्दी भी बुलाया जा सकता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने जीएसटी बिल पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बिल को पास कराना जरूरी है और अगर इसके लिए जरूरी हुआ तो संसद का सत्र जल्दी भी बुलाया जा सकता है.

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में ही इस बिल को पास होना था, लेकिन नेशनल हेराल्ड में सोनिया-राहुल की पेशी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दिया, जिसके कारण यह बिल एक बार फिर अटक गया.जीएसटी बिल को पास कराना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन राज्यसभा में बहुमत ना होने और विपक्ष का सहयोग ना मिलने के कारण अबतक सरकार इस बिल को पास कराने में सफल नहीं हो पायी है.
शीतकालीन सत्र के दौरान भले ही कांग्रेस ने आक्रामक तेवर अपना रखा था, लेकिन जीएसटी बिल को पास कराने के लिए नरेंद्र मोदी ने अपने तेवर काफी नरम किये और सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को चाय पर भी बुलाया, बावजूद इसके मोदी को सोनिया का साथ नहीं मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola