ePaper

पठानकोट हमला भारत-पाक संबंधों को बिगाड़ देगा : कलराज मिश्र

Updated at : 03 Jan 2016 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
पठानकोट हमला भारत-पाक संबंधों को बिगाड़ देगा : कलराज मिश्र

कोयंबटूर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पठानकोट में महत्वपूर्ण वायु सेना केंद्र पर आतंकवादी हमले को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण ‘ बताते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आज कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को बिगाडने की कोशिश है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लाहौर यात्रा से बने ‘अच्छे […]

विज्ञापन

कोयंबटूर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पठानकोट में महत्वपूर्ण वायु सेना केंद्र पर आतंकवादी हमले को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण ‘ बताते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आज कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को बिगाडने की कोशिश है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लाहौर यात्रा से बने ‘अच्छे माहौल’ को पचा नहीं पा रहे आतंकवादियों ने कल यह हमला किया.

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री ने कहा , ‘‘केवल भारत और पाकिस्तान ही नहीं मोदी के दौरे से दुनिया भर में अच्छा माहौल बना है. हालांकि आतंकवादियों ने वायु सेना (केंद्र) को निशाना बनाकर पडोसी देशों के बीच संबंधों को बिगाडने की कोशिश की है. ‘ एक सवाल का जवाब देते हुए मिश्र ने खुफिया नाकामी के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा , ‘‘बिल्कुल नहीं. खुफिया से पल पल की जानकारी मिली और इसलिए हमें उन्हें रोकने में सहायता मिली. देश में आतंकवादियों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा. ‘ उन्होंने भाकपा के वरिष्ठ नेता ए बी वर्धन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक अच्छे नेता और सांसद थे और उन्होंने श्रमिकों के लिए काफी काम किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola