पठानकोट हमले की राष्ट्रपति ने निंदा की

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पठानकोट आतंकवादी हमले की आज निंदा करते हुए भारतीय वायुसेना के ठिकाने पर दुस्साहसिक हमला करने वाले आतंकवादियों से मुकाबले में वीरता एवं साहस दिखाने वाले जवानों की प्रशंसा की.प्रणब मुखर्जी ने एक संदेश में सुरक्षा बलों का आह्वान किया कि वे हमारे राष्ट्र की शांति एवं सुरक्षा […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पठानकोट आतंकवादी हमले की आज निंदा करते हुए भारतीय वायुसेना के ठिकाने पर दुस्साहसिक हमला करने वाले आतंकवादियों से मुकाबले में वीरता एवं साहस दिखाने वाले जवानों की प्रशंसा की.प्रणब मुखर्जी ने एक संदेश में सुरक्षा बलों का आह्वान किया कि वे हमारे राष्ट्र की शांति एवं सुरक्षा के खिलाफ किसी खतरे के प्रति सतर्क रहें.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहागयाहै कि उन्होंने हमले में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जतायी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




