भिवंडी में इमारत गिरी, सात लोग निकाले गये

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी इलाके में आज तड़के एक दो मंजिली इमारत ढह गयी. जिसमें10से 12 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आ रही है. घटनाकेबाद से अब तक मलबे से सात लोगों कोबाहर निकाला गया है. स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे शेष लोगों को निकालने की कोशिश में […]
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी इलाके में आज तड़के एक दो मंजिली इमारत ढह गयी. जिसमें10से 12 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आ रही है. घटनाकेबाद से अब तक मलबे से सात लोगों कोबाहर निकाला गया है. स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे शेष लोगों को निकालने की कोशिश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक आज सुबह भिवंडी इलाके में इमारत ढहगयी. इसमें 10 से 12 लोगों के फंसेहोने की सूचना है. प्रशासन की मददसेशुरूआत में दो लोगों को बचाया गया. बाद में अन्य पांच लोगों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. जबकि अभी भी तीन-पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. बचाव का काम जारी है. हालांकि इमारत गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. लेकिन बताया जा रहा है कि इमारत बहुत पुरानी थी जिसकी वजह सेभी यह गिर सकती है. वहीं, प्रशासन इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने की लगातार कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




