गुजरात : पंचायत चुनाव में मिल सकती है ई-वोटिंग सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 3:50 PM
अहमदाबाद : निकाय चुनाव में लोगों की उदासीनता को देखते हुए आगामी पंचायत चुनावों में गुजरात सरकार ई-वोटिंग की सुविधा को अपने पंचायत चुनावों में विस्तारित करने की योजना बना रही है. फिलहार ई-वोटिंग की सुविधा राज्य के सभी आठ नगर निगमों के मतदाताओं तक पहुंची है. जिला तालुका और ग्राम पंचायत के मतदाताओं को […]
अहमदाबाद : निकाय चुनाव में लोगों की उदासीनता को देखते हुए आगामी पंचायत चुनावों में गुजरात सरकार ई-वोटिंग की सुविधा को अपने पंचायत चुनावों में विस्तारित करने की योजना बना रही है. फिलहार ई-वोटिंग की सुविधा राज्य के सभी आठ नगर निगमों के मतदाताओं तक पहुंची है. जिला तालुका और ग्राम पंचायत के मतदाताओं को अभी तक यह सुविधा प्राप्त नहीं है. फैसला लेने से पहले राज्य के पंचायत विभाग इस परियोजना की व्यवहारिकता के संदर्भ में अन्य देशों से सूचना जुटा रहे हैं.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री जयंती कवाडिया के अनुसार विभाग विभिन्ना राज्य के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी भी जुटा रहा है. कवाडिया ने कहा कि इस समय हमारा विभाग यह जानकारी ले रहा है क्या ऐसी कोई सुविधा बाकी जगहों पर उपल्ब्ध है कि नहीं और इसका संचालन कैसे किया जाता है.
गुजरात के एसईसी देश का ऐसा पहला राज्य निर्वाचन आयोग है जिसने राज्य के नगर निगम क्षेत्रों के मतदाताओं को ऑनलाइन मतदान सुविधा प्रदान की है. उनको यह सुविधा वर्ष 2010 में सबसे पहली बार दी गयी थी. हाल में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों में इस सुविधा का इस्तेमाल दूसरी बार किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव एम.वी. जोशी ने कहा कि यदि पंचायत विभाग भविष्य में ई-वोटिंग को हरी झंडी दिखाता है तो उसके लिए निर्वाचन आयोग की भी पूरी तैयारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










