ePaper

J&K के CM को बेचैनी की शिकायत, एम्स में भर्ती

Updated at : 24 Dec 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
J&K के CM को बेचैनी की शिकायत, एम्स में भर्ती

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को यहां उनके आवास में थोडी बेचैनी की शिकायत होने के बाद आज दिल्ली ले जाया गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 79 वर्षीय सईद को एक सरकारी विमान से दिल्ली ले जाया गया और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जाएगा. सईद […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को यहां उनके आवास में थोडी बेचैनी की शिकायत होने के बाद आज दिल्ली ले जाया गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 79 वर्षीय सईद को एक सरकारी विमान से दिल्ली ले जाया गया और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जाएगा. सईद ने इस वर्ष मार्च में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी.

हाल में ही सईद ने श्रीनगर में एक रैली को संबोधित करते कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद जबरदस्त बवाल मच गया. उनके बयान के बाद सूचना आयुक्त को सफाई देनी पड़ी. सईद ने रैली में कहा कि आप अपने मुल्क पाकिस्तान के साथ दोस्ताना ताल्लुकात चाहते हैं. बयान पर बवाल होता देख सूचना आयुक्त ने सफाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री का कहने का मतलब था कि आप अपने मुल्क के पाकिस्तान के साथ दोस्ताना ताल्लुकात चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola