पाकिस्तान में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे गौतम बंबावाले

Updated at : 23 Dec 2015 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे गौतम बंबावाले

नयी दिल्ली : वरिष्ठ राजनयिक और वर्तमान में भूटान में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की. 1984 बैच के आईएफएस अधिकारी बंबावाले टी सी ए राघवन की जगह लेंगे जो इस महीने के आखिर में सेवानिवृत्त हो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ राजनयिक और वर्तमान में भूटान में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा की.

1984 बैच के आईएफएस अधिकारी बंबावाले टी सी ए राघवन की जगह लेंगे जो इस महीने के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनके (बंबावाले) जल्द ही अपना पद संभालने की उम्मीद है.” गौरतलब है कि बंबावाले दोनों देशों के ‘द्विपक्षीय व्यापक वार्ता’ के तहत दोबारा जुडने का फैसला करने के कुछ ही दिनों के भीतर अपना पद भार संभालेंगे. दोनों देशों के विदेश सचिवों के भी इससे संबंधित तौर तरीकों पर चर्चा के लिए अगले महीने बैठक करने की उम्मीद है.
बंबावाले पूर्व में जर्मनी, अमेरिका और चीन में भारतीय मिशन से जुडे रहे हैं. 2007 में वह चीन के ग्वांगझो में भारत के महावाणिज्य दूत बने थे. 2014 में भूटान में भारत के राजदूत का पद संभालने से पहले वह दिसंबर 2009 से लेकर जुलाई 2014 तक मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) के पद पर थे और चीन, जापान एवं दक्षिण कोरिया और अन्य के साथ संबंधों को देखते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola