पाकिस्तान ने 70 मछुआरों को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद : पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने रविवार को गुजरात के जखाउ तट के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 11 नौकाओं को जब्त कर लिया. नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा ‘‘पाकिस्तानी एमएसए ने आज जखाउ के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 […]
अहमदाबाद : पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने रविवार को गुजरात के जखाउ तट के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और 11 नौकाओं को जब्त कर लिया. नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा ‘‘पाकिस्तानी एमएसए ने आज जखाउ के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से 70 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.”
उन्होंने कहा ‘‘मछुआरे कुल 12 नौकाओं में थे लेकिन एमएसए के अभियान के दौरान एक नौका में किसी तरह आग लग गयी और वह डूब गया. हम लोगों को कारणों के बारे में नहीं पता है कि ऐसा कैसे हुआ. डूबी हुई नौका के मछुआरों को बचा लिया गया। उन लोगों ने 11 नौकाओं को जब्त कर लिया और वे नौकाओं और लोगों को कराची की तरफ ले जा रहे हैं.”
यह घटना आज सुबह की है और संघ को इस बात की सूचना अन्य मछुआरों के जरिये मिली जो नजदीक में ही मछली पकड रहे थे. उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




