सीमा पर ‘जीरो टॉलरेंस'' सरकार की प्राथमिकता: शाह

जयपुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र की सामाजिक सरोकार की योजनाओं की सराहना करते हुए दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने सरहद की सुरक्षा और आतंकवाद को ‘जीरो टॉलरेंस‘ की नीति अपनाते हुए अग्रिम रखा है.शाह ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा के मामले में केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली […]
जयपुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र की सामाजिक सरोकार की योजनाओं की सराहना करते हुए दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने सरहद की सुरक्षा और आतंकवाद को ‘जीरो टॉलरेंस‘ की नीति अपनाते हुए अग्रिम रखा है.शाह ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा के मामले में केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आतंकवाद और सरहदों की सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.’ वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर जनपथ पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने इस प्रकार कि व्यवस्था की है कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि भाई हेमराज की तरह हमारे सेना के जवान का सिर काट कर ले जाये’
उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भी केंद्र सरकार ने बहुत सारे काम किये है. राजस्थान सरकार हर मामलें में हर मोर्चे पर लोगों के बीच में, लोगों को उपर उठाने के लिये, गरीब, पिछडे, सामाजिक सरोकार के कार्य कर रही है. दीनदयाल का जो अंत्योदय का सिंद्वान्त था उसको चरितार्थ करने के लिये वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की पूरी टीम एक मुक्त होकर काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




