अखिलेश से मिले केजरीवाल, 45 मिनट तक चली बैठक

Updated at : 10 Dec 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश से मिले केजरीवाल, 45 मिनट तक चली बैठक

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तरप्रदेश के अपने समकक्ष अखिलेश यादव से यहां मुलाकात की और माना जाता है कि दोनों नेताओं ने ओखला गांव के मालिकाना हक और आबादी के मुद्दों पर चर्चा की. उत्तरप्रदेश सदन में केजरीवाल और अखिलेश की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. माना जा रहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तरप्रदेश के अपने समकक्ष अखिलेश यादव से यहां मुलाकात की और माना जाता है कि दोनों नेताओं ने ओखला गांव के मालिकाना हक और आबादी के मुद्दों पर चर्चा की. उत्तरप्रदेश सदन में केजरीवाल और अखिलेश की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. माना जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने ओखला गांव से जुडे विवादास्पद भूमि मुद्दे पर बातचीत की.

दिल्ली और उत्तरप्रदेश सरकार के बीच 214 बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद है. दिल्ली सरकार जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहित करना चाहती है.हालांकि , दोनों मुख्यमंत्रियों ने मुद्दे पर बयान देने से इंकार कर दिया.समझा जाता है कि दोनों के बीच दादरी में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन को लेकर ऐसे समय बातचीत हुयी जब दिल्ली सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola