ePaper

बदले की भावना से काम कर रही है मोदी सरकार : गुलाम नबी

Updated at : 08 Dec 2015 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
बदले की भावना से काम कर रही है मोदी सरकार : गुलाम नबी

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है. नबी ने आरोप लगाया कि यह सरकार लोकतंत्र के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रही है और संविधान का मजाक बना कर रख दिया है. आये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है. नबी ने आरोप लगाया कि यह सरकार लोकतंत्र के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रही है और संविधान का मजाक बना कर रख दिया है. आये दिन मोदी सरकार के मंत्री संविधान की बखिया उधेड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ राजनीतिक साजिश कर रही है.

आजाद ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार यह मांग कर रहा है कि सरकार दागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन सरकार चुप है. इसी वजह से संसद का पिछला सत्र पूरा का पूरा बर्बाद हो गया, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है.

आज देश में मोदी सरकार और उसके सहयोगियों के अलग कानून है, जबकि उसके विपक्षी कांग्रेस, टीएमसी, बीएसपी और समाजवादी पार्टी के लिए अलग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola