ePaper

बिखरने के बहुत बहाने, हमें जुड़ने के अवसर खोजने होंगे : पीएम मोदी

Updated at : 01 Dec 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिखरने के बहुत बहाने, हमें जुड़ने के अवसर खोजने होंगे : पीएम मोदी

नयी दिल्ली : असहिष्णुता को लेकर छिड़ी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘अत्याचार’ की किसी भी घटना को समाज के लिए ‘‘कलंक’ बताते हुए आज कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों में से किसी की भी देशभक्ति पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है और न ही किसी को हर समय अपनी […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : असहिष्णुता को लेकर छिड़ी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘अत्याचार’ की किसी भी घटना को समाज के लिए ‘‘कलंक’ बताते हुए आज कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों में से किसी की भी देशभक्ति पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है और न ही किसी को हर समय अपनी देशभक्ति का सबूत देने की आवश्यकता है.
मोदी का यह बयान विपक्ष के इन आरोपों की पृष्ठभूमि में आया है कि देश में जो कोई भी सरकार या उसकी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसको कुछ लोग राष्ट्रविरोधी करार देते हुए देश छोड़ने की सलाह देने लगते हैं. संविधान दिवस पर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता जताने और डा बी आर अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर राज्यसभा में तीन दिनों तक हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत के 125 करोड़ नागरिकों में से किसी की भी देशभक्ति पर शक करने का कोई कारण नहीं है और न ही कोई संदेह कर सकता है. हर समय किसी को अपनी देशभक्ति का सबूत देने की आवश्यकता नहीं है.’
प्रधानमंत्री ने एकता का मंत्र देते हुए कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में बिखरने के कई बहाने हो सकते हैं लेकिन जुडने के अवसर कम होते हैं. हमारा दायित्व है कि हमें जुडने के अवसर खोजने चाहिए. मोदी ने आज सदन में अपने करीब 40 मिनट के जवाब में विपक्ष के प्रति दोस्ताना रवैया अपनाए रखा और दलगत राजनीति के मुद्दों से परहेज किया. उनके इस रवैए के पीछे उच्च सदन में जीएसटी सहित लंबित कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराना हो सकता है.
उन्होंने कहा कि हमें कभी…कभी पक्ष और विपक्ष से उपर उठकर निष्पक्ष होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी के खिलाफ अत्याचार होता है तो यह समाज और देश के लिए कलंक है. हमें इस पीड़ा को महसूस करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा फिर नहीं हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola