ePaper

राजनाथ सिंह का बयान गलत छापने पर ‘आउटलुक'' मैग्जीन ने जताया खेद

Updated at : 01 Dec 2015 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का बयान गलत छापने पर ‘आउटलुक'' मैग्जीन ने जताया खेद

नयी दिल्ली : ‘आउटलुक’ मैग्जीन नेसोमवार की रात स्वीकार किया कि लोक सभा में हंगामा मचाने वाली उनकी मैग्जीन में छपी एक हिन्दू नेता की एक टिप्पणी को ‘गलती से ‘ गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बता दिया गया. आउटलुक मैग्जीन ने ट्विटर पर एक बयान में बताया कि माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने आज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ‘आउटलुक’ मैग्जीन नेसोमवार की रात स्वीकार किया कि लोक सभा में हंगामा मचाने वाली उनकी मैग्जीन में छपी एक हिन्दू नेता की एक टिप्पणी को ‘गलती से ‘ गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बता दिया गया. आउटलुक मैग्जीन ने ट्विटर पर एक बयान में बताया कि माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने आज लोक सभा में हुई चर्चा में आउटलुक के 16 नवंबर के अंक में प्रकाशित एक समाचार का जिक्र किया.

पत्रिका के बयान में कहा गया है, इस समाचार में विश्व हिन्दू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल द्वारा की गयी एक टिप्पणी को गलती से गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बता दिया गया था. आउटलुक इसके लिए खेद प्रकट करता है. यह हमारी मंशा नहीं थी कि गृह मंत्री या संसद की गरिमा को कम किया जाए. आउटलुकगृहमंत्री राजनाथ सिंह और सांसद मोहम्मद सलीम को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट करता है. इसमें कहा गया है कि रिकॉर्ड में तथ्यों को लाने के लिए इस लेख के ऑनलाइन संस्करण को ठीक कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola