ePaper

देश असहिष्णु होता तो आमिर की पत्नी ना होतीं किरण राव : भाजपा

Updated at : 25 Nov 2015 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
देश असहिष्णु होता तो आमिर की पत्नी ना होतीं किरण राव : भाजपा

आजमगढ : असहिष्णुता सम्बन्धी बयान को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता आमिर खान के बयान को ‘राष्ट्रीय अपमान’ करार देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि अगर देश सहिष्णु ना होता तो किरण राव आमिर की पत्नी ना होतीं. बाजपेयी ने खराब कानून-व्यवस्था को लेकर आयोजित भाजपा के धरने […]

विज्ञापन

आजमगढ : असहिष्णुता सम्बन्धी बयान को लेकर विवादों में घिरे अभिनेता आमिर खान के बयान को ‘राष्ट्रीय अपमान’ करार देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज कहा कि अगर देश सहिष्णु ना होता तो किरण राव आमिर की पत्नी ना होतीं.

बाजपेयी ने खराब कानून-व्यवस्था को लेकर आयोजित भाजपा के धरने में कहा कि अगर भारत असहिष्णु देश होता तो किरण राव आमिर की पत्नी नहीं होतीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आमिर की तरफदारी कर रहे हैं लेकिन इस बात का जवाब उनके पास भी नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि आमिर अपनी पत्नी की आड लेकर बात कर रहे हैं, जबकि स्वच्छता अभियान के दूत होने के नाते वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे सम्पर्क में थे। अगर वह उचित मंच पर बात उठाते तो उचित समाधान भी निकलता। आमिर का हाल का बयान ‘राष्ट्रीय अपमान’ है.
भाजपा नेता ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था के लिये राज्य की सपा सरकार की कडी आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि प्रदेश अराजकता की आग में झुलस रहा है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola