ePaper

बाबा रामदेव ने पतंजलि के नूडल पर दी सफाई

Updated at : 18 Nov 2015 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने पतंजलि के नूडल पर दी सफाई

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने पौष्टिक इंस्टैंट नूडल पेश किया है. बाबा रामदेव ने अपने इस नूडल पर सफाई देते हुए कहा कि पतंजलि आटा नूडल बनाने वाले सभी यूनिट्स पूरी तरह लाइसेंसी और प्रमाणिक हैं जिनका बकायदा अप्रूवल लिया गया है. राम देव ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने पौष्टिक इंस्टैंट नूडल पेश किया है. बाबा रामदेव ने अपने इस नूडल पर सफाई देते हुए कहा कि पतंजलि आटा नूडल बनाने वाले सभी यूनिट्स पूरी तरह लाइसेंसी और प्रमाणिक हैं जिनका बकायदा अप्रूवल लिया गया है. राम देव ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद ने बकायदा एफएसएसएआई से इस बात का कानूनी अधिकार भी प्राप्त किया है ताकि इसे बाजार में बिक्री किया जा सके. बाबा रामदेव ने कहा कि यदि एफएसएसएआई और पतंजलि के बीच किसी तरह का कोई कंफ्यूजन होगा तो उसे बातचीत के जरिएसुलझा लिया जाएगा.

गौरतलब हो कि एमएमसीजी कंपनी पतंजिल आयुर्वेद ने पौष्टिक इंस्टैंट नूडल पेश किया है जो विदेशी कंपनियों के नूडल्स का मुकाबला करेगी.साथ ही पतंजलि साल भर के अंदर पांच नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों की भी स्थापना की तैयारी में है जो दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्रा में स्थापित किया जाएगा. बाबा रामदेव का यह नूडल्स दिसंबर के अंत तक दस लाख दुकानों में पहुंच जाएगा.

गौरतलब हो कि पतंजलि ने अपने आटा नूडल की कीमत 15 रुपये रखई है और यह भी कहा है कि यह बाकी नूडल्स के मुकाबले काफी सस्ता है. बाबा का नूडल्स बाजार में आने से पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है. पतंजलि का दावा है कि उनका नूडल्स राइस वायल के प्रयोग से बना है जबकि बाकी कंपनियां पाम आयल का प्रयोग करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola