साक्षी महराज को अल कायदा से धमकी मिली !

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 4:46 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद साक्षी महराज को अल कायदा से धमकी मिलने की खबर है. इस बात की जानकारी साक्षी महराज ने खुद दी .गौरतलब है कि साक्षी महराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद है. अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने वाले साक्षी महराज हमेशा मीडिया के सुर्खियों में रहते है . पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद साक्षी महराज को अल कायदा से धमकी मिलने की खबर है. इस बात की जानकारी साक्षी महराज ने खुद दी .गौरतलब है कि साक्षी महराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद है. अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने वाले साक्षी महराज हमेशा मीडिया के सुर्खियों में रहते है .

पिछले दिनों दादरी में गोमांस खाने के विवाद को लेकर हत्या के बाद साक्षी महराज ने विवादित बयान भी दिया था. इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साक्षी महराज को तलब किया किया था. भाजपा सांसद साक्षी महराज हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहते है. ज्ञात हो कि विपक्षी दलों का आरोप है कि साक्षी महराज अल्पसंख्यक विरोधी बयान देते है. इससे पहले भी साक्षी महराज को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. जम्मू कश्मीर की एक महिला ने फोन से उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola