दीवाली के मौके पर सीमा में भारत-पाक सैनिकों के बीच बंटी मिठाईंयां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अटारी: भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने दिवाली के अवसर पर यहां सीमा पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया. अधिकारियों ने यहां बताया कि बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर कमांडेंट बिपुल बीर गुसैन ने पाकिस्तान रेंजर विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल बिलाल अहमद को जीरो लाइन पर मिठाइयों से भरी एक टोकरी सौंपी. इस मौके पर सैनिकों ने […]
विज्ञापन
अटारी: भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने दिवाली के अवसर पर यहां सीमा पर मिठाइयों का आदान प्रदान किया. अधिकारियों ने यहां बताया कि बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर कमांडेंट बिपुल बीर गुसैन ने पाकिस्तान रेंजर विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल बिलाल अहमद को जीरो लाइन पर मिठाइयों से भरी एक टोकरी सौंपी.
इस मौके पर सैनिकों ने एक दूसरे को गले लगाया और दिवाली की बधाइयां दी. भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के मद्देनजर दोनों देशों के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान प्रदान मायने रखता है. गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाइयों और उपहारों का कोई पारंपरिक आदान प्रदान नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










