ePaper

आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा ने हमें धोखा दिया : मुरलीधर राव

Updated at : 08 Nov 2015 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा ने हमें धोखा दिया : मुरलीधर राव

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा ने हमें धोखा दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. राव ने कहा कि हम इस जीत के लिए नीतीश कुमार को बधाई देते हैं और अपनी हार स्वीकार करते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा ने हमें धोखा दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. राव ने कहा कि हम इस जीत के लिए नीतीश कुमार को बधाई देते हैं और अपनी हार स्वीकार करते हैं. आरके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो कुछ हमें दिखा वो मैंने बताया था अब पार्टी जो निर्णय करे, मुझे वह स्वीकार होगा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव का प्रभाव दूसरे राज्यों पर नहीं पड़ेगा. वहीं भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्‌वीट किया है कि हमेशा के लिए बाहरी और बिहारी का मुद्दा खत्म हो गया. साथ ही बिहारी बाबू की अनुपस्थिति का असर भी दिखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola