ePaper

आरएसएस में खाकी पेंट की जगह ले सकता है ट्राउजर

Updated at : 04 Nov 2015 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस में खाकी पेंट की जगह ले सकता है ट्राउजर

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शाखाओं में पहने जाना वाला यूनिफार्म में बदलाव ला सकता है. रांची में आरएसएस की कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी. गौरतलब है कि संघ के स्वयंसेवक शाखाओं में खाकी रंग का हाफपैंट पहनकर जाते है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में हुई बैठक में […]

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शाखाओं में पहने जाना वाला यूनिफार्म में बदलाव ला सकता है. रांची में आरएसएस की कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी.

गौरतलब है कि संघ के स्वयंसेवक शाखाओं में खाकी रंग का हाफपैंट पहनकर जाते है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में हुई बैठक में संघ के पदाधिकारियों के सामने कुछ स्वयंसेवकों ने ट्राउजर पहनकर इसे प्रदर्शित भी किया. सूत्रों के अनुसार ड्रेस कोड में बदलाव लाने का अंतिम निर्णय अगले साल नागपुर में हो रहे प्रतिनिधीमंडल की बैठक में लिया जायेगा.

संघ की स्थापना 1925 को हुई.शुरुआत की दस सालों में स्वयंसेवकों की ड्रेस पूरी तरह से खाकी थी. 1940 में पहली बार सफेद ड्रेस लागू की गयी. संघ के कई पदाधिकारियों ने ड्रेस में हो रहे नये बदलाव का विरोध कर रहे हैं. लेकिन कई पदाधिकारियों का मानना है कि वक्त के साथ ड्रेस में बदलाव लाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola