ePaper

मेरे खिलाफ झूठे आरोप गढे गये : रॉबर्ट वाड्रा

Updated at : 03 Nov 2015 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे खिलाफ झूठे आरोप गढे गये : रॉबर्ट वाड्रा

नयीदिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली की एक कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे से जुड़ी खबरों को आज ‘झूठे आरोप’ कह कर खारिज कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘यहां उन्होंने फिर वही किया. जब भी वे असुरक्षित हो जाते हैं, मुझ पर कुछ झूठे आरोप […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली की एक कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे से जुड़ी खबरों को आज ‘झूठे आरोप’ कह कर खारिज कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘यहां उन्होंने फिर वही किया. जब भी वे असुरक्षित हो जाते हैं, मुझ पर कुछ झूठे आरोप मढते हैं. देश अब और उनकी चालों से गुमराह नहीं होगा.’

एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बीकानेरमें जमीन कब्जाने के आरोपों से संबंधित धन शोधन के एक मामले में एक कंपनी के परिसरों में तलाशी ली थी.इडी की जांच में सामने आया था कि यह फर्म उन कंपनियों से जमीन खरीदने में शामिल थी जिन्होंने शुरू में राजस्थान के सीमावर्ती शहर बीकानेर में जमीन खरीदी थी.

सूत्रों ने कहा था, ‘‘संदेह है कि इस फर्म ने डमी या आवरण कंपनी के तौर पर काम किया. कुछ दस्तावेज और कंप्यूटर उपकरण जब्त कर लिये गये हैं. तलाशी अभियान के दायरे में आये परिसर एक चार्टर्ड एकाउंटेंसी कंपनी से जुड़े हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola