ePaper

गो- हत्या के लिए मुसलमान नहीं हिंदू जिम्मेवार : गोविंदाचार्य

Updated at : 02 Nov 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
गो- हत्या के लिए मुसलमान नहीं हिंदू जिम्मेवार : गोविंदाचार्य

नयी दिल्ली : पूर्व भाजपा महासचिवगोविंदाचार्य ने देश भर में चल रहे बीफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है. अंग्रेजी दैनिक ‘द हिन्दू’ में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि गोहत्या के जिम्मेवार मुसलिम नहीं ,बल्कि हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे में मुसलमानों को गलत रूप से जिम्मेवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व भाजपा महासचिवगोविंदाचार्य ने देश भर में चल रहे बीफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है. अंग्रेजी दैनिक ‘द हिन्दू’ में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि गोहत्या के जिम्मेवार मुसलिम नहीं ,बल्कि हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे में मुसलमानों को गलत रूप से जिम्मेवार ठहराया जा रहा है.

गोविंदाचार्य ने इंटरव्यू में कहा इस मुद्दे को जबरदस्ती राजनीतिकरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गाय बूचड़खाने तभी पहुंचती है. जब किसान उसे बेचता है. इस प्रकिया में 80 प्रतिशत हिंदू शामिल है.गौरतलब है कि गोविंदाचार्य गो-हत्या के खिलाफ 7 नवंबर से आंदोलन चलाने की योजना बनायी थी. लेकिन इस मुद्दे के राजनीतिकरण होने के बाद उन्होंने आंदोलन नहीं करने का मन बनाया है.गोविंदाचार्य को भाजपा के थिंक टैंक के रूप में जाना जाता था. फिलहाल वो राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं है.
गोविंदाचार्य का बयान ऐसे समय आ रहा है. जब, देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर कई साहित्यकार और फिल्मकारों ने पुरस्कार लौटा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola