ePaper

गुड़गांव पहुंचा ''शिवसैनिकों'' का बवाल

Updated at : 25 Oct 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
गुड़गांव पहुंचा ''शिवसैनिकों'' का बवाल

गुडगांव : गुडगांव में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए शिवसेना के कथित कार्यकर्ताओं ने कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के एक नाटक को शनिवार को बाधित किया. कुछ दिन पहले उन्होंने मुंबई में गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने पर मजबूर कर दिया था. शिवसेना के कार्यकर्ता होने का दावा करते हुए करीब […]

विज्ञापन

गुडगांव : गुडगांव में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए शिवसेना के कथित कार्यकर्ताओं ने कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के एक नाटक को शनिवार को बाधित किया. कुछ दिन पहले उन्होंने मुंबई में गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने पर मजबूर कर दिया था.

शिवसेना के कार्यकर्ता होने का दावा करते हुए करीब पांच-छह युवक गुडगांव के एक थियेटर के मंच के उपर चढ गये, जहां सात पाकिस्तानी अभिनेताओं का एक समूह ‘‘बांझ’ नाम के एक नाटक का मंचन कर रहा था. गुडगांव नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी सतबीर रोहिल्ला ने बताया, ‘‘उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाये और करीब पांच-दस मिनट तक शो को बाधित किया.’

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध कर रही है. गुलाम अली का कार्यक्रम हो या पाकिस्तानी विदेश मंत्री की किताब का विमोचन हर जहगह हंगामा करके शिवसेना ने जता दिया है कि वह ऐसा कुछ नहीं होने देगी जिससे भारत के शहीदों को अपमान हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola