मिजोरम : बस दुर्घटना में 11 की मौत

ऐजल : दक्षिणी मिजोरम के लंगलेई जिले में एक बस के गहरी घाटी में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने आज यहां बताया कि ऐजल और लांगतलई के बीच चलने वाली यात्री बस बीती रात रामलईतुई गांव के पास घाटी में गिर गई. उन्होंने बताया […]
ऐजल : दक्षिणी मिजोरम के लंगलेई जिले में एक बस के गहरी घाटी में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने आज यहां बताया कि ऐजल और लांगतलई के बीच चलने वाली यात्री बस बीती रात रामलईतुई गांव के पास घाटी में गिर गई.
उन्होंने बताया कि मृतकों में बस का चालक और चार महिलाएं भी शामिल हैं. इनमें से दो महिलाएं गर्भवती थीं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बहरहाल पुलिस को आशंका है कि चालक को या तो झपकी आ गई होगी या वह शराब के नशे में था. घायलों को सेरचिप जिले में थेनजाल स्थित अस्पताल ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




