21 नवंबर को लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव, 24 को वोटों की गिनती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज झारखंड के लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है. लोहरदगा में 21 नवंबर को उपचुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 नवंबर को होगी. आयोग ने तारीख का एलान करते हुए बताया कि कि लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव 21 नवंबर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज झारखंड के लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है. लोहरदगा में 21 नवंबर को उपचुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 नवंबर को होगी. आयोग ने तारीख का एलान करते हुए बताया कि कि लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव 21 नवंबर को होंगे. वोटों की गिनती 24 नवंबर को होगी. लोकसभा की जिन दो सीटों पर चुनाव होंगे वे हैं रतलाम (मध्यप्रदेश) और वारंगल (तेलंगाना).
विधानसभा सीटें हैं लोहरदगा (झारखंड), देवास (मध्यप्रदेश), थांगमीबैंड और थांगजु (मणिपुर), मिजोरम में ऐजल उत्तर और मेघालय में नांगस्टोइन. पिछले छह महीने में जनप्रतिनिधियों के निधन सहित विभिन्न कारणों से ये सीटें खाली हुई हैं. चुनाव आयोग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इन सीटों पर चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




